नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सिल्चर से शिलांग के बीच मेगा हाइवे बनाया जाएगा। किसानों के हित के लिए फैसले लिए गए हैं। मेघालय से असम के बीच काॅरिडोर बनाया जाएगा। ये काॅरिडोर नाॅर्थ इस्ट के लिए बेहद अहम हैं। काॅरिडोर के लिए 22864 करोड़ की मंजूरी दी गई है। शुगर केन के किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कैबिनेट ने गन्ना का एफआरपी बढ़ाया। सरकार जातिय जनगणना कराएगी। इसके तहत जातियों की गणना कराई जाएगी। यह जानकारी केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जातिय जनगणना पर भ्रम फैलाया।
