नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूबर्स चैनल्स पर बैन लगा दिया है। ये सभी चैनल्स पहलगाम हमले को लेकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे। इन चैनल्स के नाम डाॅन न्यूज, समा न्यूज, इरशाद भट्टी, रफ्तार, समा sports, जीएनएन आदि हैं।
बीबीसी को चेतावनी
सरकार ने बीबीसी को भी चेतावनी जारी किया है। गौरतलब है कि बीबीसी ने आतंकवादियों को अपनी खबर में उग्रवादी बताया था। इस पर भारत सरकार ने एतराज जताया है। उक्त जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा दी गई है।
राष्ट्रद्रोह का मुकदमा
इसके अलावा देशद्रोही बयान बाजी करने वाली लखनउ की यूट्यूबर्स नेहा सिंह राठौर पर भी राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक पेशे से वकील अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां और वीडियो साझा किए हैं, जो न केवल शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाते हैं, बल्कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच विद्रोह पैदा कर सकते हैं। पुलिस जल्द ही नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर पूछताछ करेगी।
