जलगांव। सीआरपीएफ से रिटायर्ड एक अधिकारी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और दामाद को भी घायल कर दिया। पुलिस की जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र जलगांव में एक शादी समारोह में यह घटना घटी है। आरोपी पिता किरण मंगले 50 वर्ष ने अपनी पुत्री तृप्ति 24वर्ष की हत्या कर दी। उसकी बेटी ने अविनाश नाम के युवक से दो साल पहले शादी की थी और पुणे में रहने लगी थी। आरोपी पिता उसके प्रेम विवाह से नाराज था।
जलगांव में तृप्ति की ननद की शादी हो रही थी। जहां तृप्ति के पिता भी पहुंचे थे। हल्दी समारोह के बाद जब तृप्ति अपने पिता से मिलने पहुंची तो उसके पिता ने रिवाल्वर निकालकर उस पर गोली चला दी। इस दौरान बीच बचाव करने आए तृप्ति का पति अविनाश वाघ 28 भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं आरोपी पिता की भी शादी समारोह में शामिल लोगों ने धुनाई कर दी। उसे भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *