डेस्क न्यूज। जम्मू कश्मीर के बायसरन घाटी स्थित पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। कुछ लोगों ने यहां घूमने आए पर्यटकों पर गोली चलाई है। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कुछ घोड़ों के भी घायल होने की खबर आ रही है। पहलगांव ऐसा इलाका है जहां आतंकवादियों की एक्टिविटी बहुत कम होती है। यहां इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंच रहे हैं। ऐसे में ऐसी घटना चिंताजनक है।
माना जा रहा है कि पहलगांव के ट्राप ट्रैकिंग प्वाइंट पर छुपे आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है। इसमें कुछ स्थानीय लोगों के भी घायल होने की खबर मिली है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।
