उवर्शी रौतेला एक मंदिर को लेकर अब विवादों में फंस गई है। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान पर कहा कि ब्रदीनाथ के पास स्थित उवर्शी मंदिर उनके नाम पर है।
उनका यह बयान धार्मिक संगठनों को नागवार गुजर रहा हैं। कई साधु-संत एवं धार्मिक पीठ उनके इस बयान पर नाराजगी जता रहे हैं। उत्तराखंड चारधाम पुरोहित महापंचायत द्वारा उनके इस बयान की निंदा की गई है और उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरतलब हो कि ब्रदीनाथधाम से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित उवर्शी मंदिर देवी उवर्शी को समर्पित है। मान्यता है कि जब भगवान विष्णु तपस्या कर रहे थे तो उनकी जंघा से एक स्त्री का जन्म हुआ था। जो बहुत ही सुंदर थी। बाद में वही स्त्री स्वर्ग की सबसे संुदर अपसरा उवर्शी कहलाईं।
