न्यूज डेस्क। अगर आप भी online कंपनियों से ब्यूटी, घर सफाई, मसाज व अन्य सेवाओं की मदद लेते हैं, तो जरा यह वीडियो देख लें। जिसमें एक online मसाज सेवा देने वाली महिला ग्राहक द्वारा सेशन कैंसल करने पर उससे जमकर मारपीट कर रही है। मामला मुंबई का है जहां वडाला इलाके में एक अर्बन कंपनी में काम करेन वाली मसाज थेरेपिस्ट ने सेशन कैंसल करने पर वीडियो बनाते हुए एक महिला से उसके घर पर मारपीट कर दी। बत्तमीजी करने के आरोप लगाते हुए जब एक महिला मसाज थेरेपिस्ट को घर से बाहर निकलने के लिए कहती है तो वह महिला के बाल खींच कर उसे पीटने लग जाती है। यह वीडियो सोशल मीउिया में जमकर वायरल हो रहा है।

#UrbanCompany

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *