नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच 2020 के सीमा गतिरोध के बाद अब मुद्दे सुलझते नजर आ रहे हैं। भारतीय चीन संबंधों को सकारात्मक करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मिनिस्ट्री आॅफ एक्सटर्नल अफेयर्स आॅफ इंडिया के स्पोकर्सन रणवीर जायसवाल ने हाल ही में बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। पीटीआई द्वारा प्रेसित एक्स पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी दी है।
फिलहाल 4 सालों से सीमा विवाद को लेकर यह यात्रा बंद थी। माना जा रहा है कि चीन और भारत के बीच इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा में अब सहमतियां बन रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो यात्रा इस वर्ष देर से शुरू होगी और देर तक चलेगी। चीन को भारत मानसरोवर रूट का नवीनीकरण करने के लिए थोड़े समय की जरुरत होगी।
