बाॅलीवुड। दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ऑस्कर पर भेदभाव का आरोप लगाया है और कई गंभीर बातें कही हैं।
वीडियो में दीपिका ने लुई विटॉन शो के लिए तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका इस ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं। दीपिका वीडियो की शुरुआत में एक्टर एड्रियन ब्रॉडी के ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर की। वीडियो में दीपिका ने कहा, ‘ऑस्कर कई भारतीय फिल्मों और टैलेंट को पहचान नहीं पाया। भारत से कई बार ऑस्कर छीना गया। कई ऐसी फिल्में थीं जो इसकी हकदार थीं, चाहे वो फिल्में हों या टैलेंट, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।’
दीपिका ने कहा कि जब साउथ इंडियन फिल्म ‘आरआरआर’ को उसके पॉपुलर सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था तो उन्हें काफी खुशी हुई थी। दीपिका ने कहा, ‘चाहे मैं फिल्म में नहीं थी, लेकिन एक भारतीय होने के नाते वो जीत मेरे लिए मायने रखती थी।
