न्यूज डेस्क। होली का त्योहार याद आते ही कई लोग इसे खेलने से बचना चाहते हैं। रंग-गुलाल और कैमिकल्स भरे कलर्स स्कीन पर कई तरह प्राब्लम्स पैदा कर देते हैं। कुछ कलर्स ऐसे होते हैं जिनमें अजीब सी दुर्गंध होती है जो लोगों की तबीयत खराब करने के लिए काफी होते हैं। बाजार में मौजूद कई तरह के हर्बल गुलाल भी स्कीन केयर के पैरामीटरर्स पर आज कल परपेक्ट नहीं उतर पा रहे हैं।
ऐसे में स्कीन डेलीकेट लोगों को होली का मजा लेने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। थोड़ी-सी समझदारी और आपके किचन का कुछ सामान आपकी होली को स्किन केयर वाली फ्रेंग्रेस होली बना सकता है। स्किन केयर वाली फेस पैक भी आपकी होली के रंगों की जगह ले सकती है, वह कैसे आइए जानें,

  • होली के रंगों के लिए बेसन या हल्दी का इस्तेमाल करें। विटामिन ई कैप्सूल और नारियल तेल मिक्स होली उबटन भी त्वचा के लिए बेस्ट रहेंगे।
  • गीले रंगों या पानी से खेलने के शौकिन हैं तो गुनगुने पानी में इत्र मीला लें।
  • केशर चंदन का टीका आपकी होली को महका देगा। इसे लगाने से तो शायद ही कोई आपको मना करे।
  • चुकुंदर का पानी रंगीन एहसास देगा। गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां ताजगी बढ़ाएंगी।
  • चावल आटा, बेसन, दूध-मलाई, गुलाब जल का उबटन भी स्किन केयर होली को ग्लो देगी।
  • बाजार में मिलने वाले रेडीमेड फेस पैक भी इंस्टेंट होली के लिए बेस्ट आॅप्शन हैं।
  • मसूर की दाल से बना पाउडर और राइस वाॅटर का पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चाॅकलेट शौकीन काॅफी या चाॅॅकलेट मिक्स पैक बना कर होली का मजा ले सकते हैं। इसमें आपको होली का एक खूबसूरत कलर भी मिल जाएगा।
  • होली के लिए जो भी फेस पैक बनाएं, इसमें थोड़ा इत्र जरूर मिलाएं ताकि भीनी खुशबू भरी ये होली यादगार हो जाए।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *