न्यूज डेस्क। रंग-बिरंगी होली वक्त के साथ काफी बदल चुकी है। बदरंग कपड़े पहनकर कपड़ा फाड़ होली तो हम सब हमेशा से ही देखते और सुनते आए हैं, लेकिन होली का रंग भी बदल चुका है। अब होली की पार्टियां केवल तेल चुपड़े बालों और चेहरों वाली नहीं रह गई हैं। हर्बल कलर और फूलों की होली की तरह अब लोग आकर्षक कपड़ों और पूरे मेकअप के साथ होली खेलने लगे हैं। होली का सफेद रंग भी अब रंगीन हो गया है। तो आइए जानें, इस साल होली के इस रंगीन फैशन में कौन-सा स्टाइल ट्रेंड कर रहा है।


रंगीन लिबास है खास
जी हां इस बार होली में रंगीन कपड़ों का ट्रेंड हल्ला बोल रहा है। सतरंगी सलवार-कमीज हो या रंगोली जैसे छीटों वाली शर्ट, साड़ियां लोग होली पार्टियों में ऐसे पहनावे को काफी पसंद कर रहे हैं। कई रेडीमेड ड्रेस डिजाइन करने वाली कंपनियों ने इस होली ऐसे ही आकर्षक डे्रस डिजाइन किए हैं।


बांधनी और लहरिया
इस होली आप अपने सफेद ड्रेस को रंगीन बनाने के लिए बांधनी या लहरिया दुपट्टे का सहारा ले सकते हैं। बांधनी लहरिया के श्रग, टाॅप, पेंट, कुर्तिया, कोआॅर्ड सेट इस मौके पर काफी स्टाइलिश लगेंगी। इसके फ्लैट्स या चप्पल कैरी करें दौड़ भाग वाली होली में ये आपको कम्फर्ट फील कराएंगे।


हैप्पी होली टी शर्ट
अगर आप कैजुअली लुक चाहते हैं तो सस्ते में सबसे बेस्ट जुगाड़ है, हैप्पी होली वाली टी शर्ट। रंगीन लहरिया, वाइट, बांधनी और राधा-कृष्ण की प्रिटिंग वाली शर्ट्स फैशन में हमेशा सदाबहार रहती है। कम समय में आप जल्दी होली पार्टी के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्यादा ताम-झाम की जगह पूरी फैमिली एक ही फैशन फ्रेम में मैचिंग आउटफिट में जलवे बिखेर सकती है।


असहजता से बचें
कुछ भी कैरी करें, चाहे वह आपका काॅटन शूट हो या टी शर्ट इनर जरूर पहने या ऐसे कपड़े पहनें जो थोड़े मोटे या गीले होने पर पारदर्शी न हो। बालों को कलर से बचाना है तो दुपट्टों से बनी पगड़ी या स्टाइलिश कैप का सहारा ले सकते हैं। घड़ी या स्मार्ट वाॅच पहनने से बचें। फोन के लिए वाॅटरप्रूफ स्लिंग बैग का इस्तेमाल करें। हैंकी और अपना फेश वाॅश भी साथ में रखना न भूलें ताकि जब कभी रंगों से इचिंग या दिक्कत हो तो आप उसे धो सकें।


थोड़ी-सा जुगाड़, रंग-बिरंगे कपड़ों की मिस-मैचिंग यही तो आपकी होली को जाॅयफुल बनाएगी। तो देर मत कीजिए बस रंग जाइए रंगीन लिबास में क्योंकि अब ये लाल-गुलाबी चूड़ी रंगों या काले बदरंग वार्निशों वाली नहीं, सेल्फी वाली हो गई है, जहां हर चेहरा खूबसूरत और ट्रेडिंग दिखना चाहता है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *