वीवो ने अपने इस लेटेस्ट फोन Vivo T4x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है| इस फोन में कंपनी ने सबसे बड़ी बैटरी दी है, जो 6500mAh कैपिसिटी के साथ आता है| इसके अलावा फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है| इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू है|
इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits की हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आता है| इसकी स्क्रीन में TÜV Rheinland Eye Protection दिया गया है| वीवो ने अपने इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है| यह 4nm का चिपसेट है, जिसका AnTuTu score 7,28,000 से भी ज्यादा है| इसमें 8GB तक एक्सटेंड रैम सपोर्ट भी दिया गया है|
इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU यूज़ किया गया है और यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर रन करता है| इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP बैक कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है|
