बिज़नेस बिट। ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम पर छापे पड़े हैं । यह छापे ट्रेड सर्टिफिकेट न होने की वजह से डाले गए हैं। एक न्यूज़ कंपनी के अनुसार, ओला के 4,000 से ज्यादा शोरूम में से ज्यादातर के पास जरूरी ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं हैं। ग्राहकों की शिकायतों के बाद कई राज्यों के परिवहन अधिकारियों ने ओला के शोरूम पर छापे मारे, वाहन जब्त किए और कंपनी को नोटिस भेजे हैं।

हर शो रूम को ट्रेड सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी है| इधर ओला ने कहा है कि उनके वेयरहाउस और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर कानून का पूरी तरह से पालन करते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या उनके शोरूम के पास ट्रेड सर्टिफिकेट हैं।

ओला के प्रवक्ता ने कहा, “आपकी ‘जांच’ के निष्कर्ष गैर-अनुपालन है, गलत और पक्षपातपूर्ण हैं| ओला के पास भारत के विभिन्न राज्यों में वितरण केंद्र और गोदाम हैं, जो मोटर व्हीकल्स एक्ट के दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हैं और उनके पास आवश्यक अनुमोदन हैं।

इस घटना के बाद से ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के शेयर लिस्टिंग के बाद से 60% से ज्यादा गिर चुके हैं। ग्राहकों को स्कूटर की क्वालिटी और सर्विस से जुड़ी शिकायतें हैं, और कंपनी को भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, कंपनी ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है और उसका इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च भी देरी से हो रहा है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *