डेस्क न्यूज| इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) की ओर से एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। agt.iffco.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 मार्च 2025 है|अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 1 मार्च 2025 को ध्यान में रखते हुए 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
