मुंबई। छात्रों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सर्टीफिकेट बांटने वाली यूनिवर्सिटी ने खुद का ही सर्टीफिकेट बिगाड़ दिया। इसके चलते दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री पाकर खुश होने की बजाए छात्र भड़क उठे। जानकारी के अनुसार, मुंबई यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले सर्टीफिकेट में यूनिवर्सिटी का नाम मुंबई की मुमबाई लिखा गया है। इसी वजह से छात्रों में गुस्सा छाया हुआ है। यूनिवर्सिटी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे टाइपिंग एरर करार दिया है।
मुंबई यूनिवर्सिटी के 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में करीब 1लाख, 63हजार छात्र उर्तीण हुए हैं। इनमें से कितने छात्रों के सर्टीफिकेट में यह गलती हुई हैं, यूनिवर्सिटी की टीम इसकी जांच कर रही है।
वायरल हो रहीं तस्वीरें
यूनिवर्सिटी की इस गलती की छात्रों द्वारा जमकर आलोचना की जा रही है। छात्र अपने सर्टीफिकेट की फोटो सोशल मीडिया में डालकर अपना गुस्सा जता रहे हैं। ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं।
