रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं के लिए प्रसार भारती सुनहरा अवसर लेकर आई है। प्रसार भारती ने अलग-अलग जोन के लिए सीनियर कॉरेस्पोंडेंट और स्ट्रिंगर पदों आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।सीनियर करस्पांडेंट (वरिष्ठ संवाददाता) के लिए अभ्यर्थी लास्ट डेट 29 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं स्ट्रिंगर के लिए 15 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र ने यह वैकेंसी छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों जैसे बलोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंद्रा-मारवाही, जांजगीर चांपा समेत अन्य के लिए निकाली गई है।

स्ट्रिंगर्स को वेतन उनके कवरेज के मुताबिक दिया जाएगा। निर्धारित स्थानीय कवरेज का भुगतान 1500/-रुपये के दर पर किया जाएगा। दूसरे कवरेज का भुगतान 1000 रुपये की दर से किया जाएगा। वहीं बाहर के क्षेत्र की कवरेज का भुगतान 1800/- के दर पर किया जाएगा।छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा स्ट्रिंगर्स को नए आवेदन करने होंगे। वहीं जो अभ्यर्थी पहले से आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा से अप्लाई करने की ज़रूरत नहीं है। अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र को सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर-492007 (छत्तीसगढ़) पर भेजना होगा। साथ ही 1180 रुपये प्रोसेसिंग फीस डीडीओ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *