नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में उतर गई है। बीएसपी ने शुक्रवार को दिल्ली की 70 सीटों में से 69 पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बीएसपी की ओर से नई दिल्ली सीट से वीरेंद्र को मैदान में उतारा है। ये वो सीट है जहां से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, चांदनी चैक सीट से पार्टी ने कालीचरण को टिकट दिया है। जंगपुरा से रविंद्र कुमार को मैदान में उतारे हैं। ये वो सीट है जहां से दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।
कालकाजी की सीट पर बीएसपी ने से पीतम को मैदान में उतारा है। ये वो सीट हैं जहां से आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। इस तरह से देखें तो पार्टी ने दिल्ली की सभी हॉट सीट पर अपने उम्मीदवार उतार कर चुनावी लड़ाई और दिलचस्प बना दी है।
पार्टी ने बुराड़ी सीट से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल जाटव, आदर्श नगर से अब्दुल जब्बार, बादली से रविंद कुमार, रिठाला से नियाज खान, बवाना से हीरालाल, मुंडका से सुमनलता शेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूर बस्ती से विजय कुमार, वजीरपुर से हीरालाल और मॉडल टाउन से चुन्नी लाल, सदर से शैल कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली में फिलहाल बीएसपी के एक भी विधायक नहीं है। पिछले कुछ चुनावों पर नजर डाले तो बीएसपी का वोट प्रतिशत इकाई के आंकड़े में पहुंच गया है। अब देखना है कि बीएसपी इस बार क्या कुछ कमाल कर पाती है या नहीं। 69 सीटों पर चुनाव लड़ तो रही, लेकिन कामयाबी कितनी सीटों पर मिलती है इसका पता तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराया जा रहा है। राज्य की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *