दुर्ग # सीजी। चौकी अंजोरा पुलिस ने मोबाइल झपटमारी और लूट के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों तथा 3 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और अन्य सामान सहित करीब 1.40 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पहला मामला 6 जून की रात महमरा शिवनाथ नदी एनीकेट का है। यहां एक युवक के साथी के हाथ से मोबाइल झपट लिया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया। साथ ही चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को भी पकड़ा गया। दूसरा मामला 17 अप्रैल की रात रसमड़ा हाईवे रोड का है। यहां आरोपियों ने राहगीर को रास्ता पूछने के बहाने रोका और उसकी जेब से दो मोबाइल फोन तथा एटीएम कार्ड झपट लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर फरार हो गए। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों और राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटमारी कर अवैध आर्थिक लाभ कमाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 2 धारदार हथियार, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की है।

  • आरोपी :1. यश कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग।2. प्रशिक्षित सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीपक नगर, दुर्ग।3. संदीप कौशल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिकोला भाटा, दुर्ग।4. ध्रुव वैश्य, उम्र 22 वर्ष, निवासी मदर टेरेसा नगर, सुपेला, दुर्ग।5. तीन विधि से संघर्षरत बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *