भिलाई # सीजी। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुन नगर शीतला मंदिर रोड पुलिया के पास छापेमारी कर अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में शराब रखकर खुलेआम बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम एम. जगदीश (52 वर्ष) निवासी कैम्प-1 स्टील नगर, वैशाली नगर बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 4 बोतल और 16 पौवा देशी मसाला शराब तथा बिक्री से प्राप्त 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4,700 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *