सुनाम:
पंजाब की राजनीति में एक नया इतिहास रचा गया है। स्थानीय नगर काउंसिल चुनाव के नतीजों में जनता ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवार माही महंत पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया है।
वार्ड नंबर 20 से पहली बार लोकतांत्रिक मैदान में उतरीं माही महंत की इस कामयाबी ने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव परिणाम आने के बाद इलाके के कैबिनेट मंत्री ने खुद माही के पास जाकर उन्हें माला पहनाई और पैर छूकर जीत की बधाई दी। अपनी इस जीत पर बेहद खुश माही महंत ने वार्ड के हर नागरिक का आभार जताते हुए कहा कि अब उनका पूरा जीवन जनता की सेवा और इलाके के विकास के लिए समर्पित रहेगा।

