भिलाई # सीजी। थाना छावनी और दुर्ग क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि प्रगति नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी कोमल देवांगन ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BE 6696 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना छावनी में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू टीम और थाना छावनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे भिलाई और पोलसाय पारा दुर्ग क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की, जिनमें एक वाहन थाना छावनी और दूसरा थाना दुर्ग क्षेत्र से चोरी होना पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम मलिक निवासी सोनिया गांधी नगर, उत्तम टॉकीज के पीछे भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *