भिलाई # CG। भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे स्थित क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा स्क्रैब कॉपर चोरी किए जाने की सूचना सीआईएसएफ ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थाना भिलाई भट्ठी में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी नेमचंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन क्रमांक CG 07 BF 9243 में 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर लोड कर चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी को सीआईएसएफ की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्क्रैब कॉपर और एक स्वीफ्ट कार जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेमचंद यादव उम्र 32 वर्ष निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी, नेवई जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 25 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।आरोपी :1. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा बी.आर.पी. कॉलोनी वार्ड 16, आजाद स्कूल के पास, नेवई, जिला दुर्ग।
