रायपुर # CG. राजधानी रायपुर पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में रायपुर पुलिस ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी आरक्षक की पहचान मुकेश साहू पिता कुंदन लाल साहू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में अपराध क्रमांक 247/26 के तहत धारा 69 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के आधार पर की गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2008 में मुकेश साहू से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और वर्ष 2015 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी उसे रायपुर स्थित पुलिस लाइन स्थित अपने निवास पर ले जाता था, जहां कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर उसे भरोसे में रखता रहा। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद में थी, तब भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। बाद में आरोपी ने महिला को रायपुर में किराए के मकान में भी रखा।समय बीतने के साथ जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और तथ्यों की पुष्टि होने पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और दोनों के संबंधों की वास्तविक प्रकृति क्या थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *