दुर्ग # सीजी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मोहन नगर थाना पुलिस ने सब्जी मंडी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा शोले मसाला शराब और परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा ई-रिक्शा वाहन जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक 24 मई 2026 को थाना मोहन नगर को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में ई-रिक्शा के जरिए शराब ले जाते पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम लाल पटेल निवासी गिरधारी नगर और मेघराज यादव निवासी शीतला नगर दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 30 पौवा शोले मसाला शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में उपयोग किए जा रहे ई-रिक्शा वाहन को भी जब्त कर लिया। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 350/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री करने की तैयारी में थे। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी मात्रा में शराब बाजार में खपने से पहले ही पकड़ ली गई।

  • आरोपी :1. श्याम लाल पटेल, निवासी गिरधारी नगर2. मेघराज यादव, निवासी शीतला नगर, दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *