भिलाई # सीजी। अवैध नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। सब्जी मंडी धमधा नाका क्षेत्र में गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर 2.064 किलोग्राम गांजा की जब्ती बनाई है। आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 323/2026 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
- आरोपी : विकास यादव उर्फ लासा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक दुर्ग, थाना मोहन नगर।
- जब्त सामग्री :1. मादक पदार्थ गांजा वजन 2.064 किलोग्राम। 2. नगदी बिक्री रकम 740 रुपये। 3. कुल जुमला कीमती लगभग 1,00,740 रुपये।
