भिलाई # सीजी। अवैध मादक पदार्थ अफीम के अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राजकेश्वर साहू से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए, जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ अफीम की आपूर्ति एवं बिक्री नेटवर्क का खुलासा हुआ।एंड टू एंड विवेचना के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी संपर्क एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर झारखंड से अवैध अफीम लाकर दुर्ग क्षेत्र में बिक्री करना पाया गया।

मामले में संलिप्त सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू एवं अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 18(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

  • आरोपी : 1. सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखंड। 2. राजकेश्वर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी चौकी थाना गुमला जिला गुमला झारखंड।
  • जब्त सामग्री : 1. अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 15 लाख का। 2. मोबाइल फोन। 3. नगदी रकम 8000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *