भिलाई # सीजी। दुर्ग जिले में रविवार को हत्या के दो अलग-अलग मामलों ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी जेवरा चौकी के करहीडीह की है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में युवक की हत्याखुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापू नगर उड़िया बस्ती में रहने वाले 30 वर्षीय विक्रम सोना उर्फ फकीरा की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, विक्रम का मोहल्ले में रहने वाले मुरली उर्फ मुच्छू (60) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार रात दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जो रविवार सुबह फिर बढ़ गई।देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपी ने गुस्से में टंगिया (कुल्हाड़ी) से विक्रम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

दूसरी घटना जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह की है, जहां एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेरला का निवासी था और करहीडीह में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार रात सांस्कृतिक भवन के पास उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। अज्ञात आरोपियों ने उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।जांच में जुटी पुलिसदोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। एक मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरे मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *