राम जन्मोत्सव

News Desk| देश मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, राम नवमी, को पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयार है|इस वर्ष यह पर्व 26 मार्च 2026 को मुख्य रूप से मनाया जा रहा है। 

  • अयोध्या में सूर्य तिलक: दोपहर 12:27 बजे रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणों से ‘सूर्य तिलक’ किया जाएगा, जो इस उत्सव का सबसे अद्भुत पल होगा। अयोध्या में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राम पथ पर अस्थायी शिविर और 200 से अधिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। दुनिया भर के भक्तों के लिए अयोध्या के मुख्य चौक-चौराहों पर 100 से अधिक बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि हर कोई जन्म आरती का लाइव दर्शन कर सके|
  • शुभ मुहूर्त और समय (26 मार्च 2026)
  • ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शुभ समय इस प्रकार है:
  • मध्याह्न (जन्म) मुहूर्त: सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 तक।
  • नवमी तिथि: 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे तक रहेगी।

  • देश-दुनिया में उत्सव
  • रामेश्वरम, भद्रचलम और वाराणसी जैसे शहरों में भी विशेष रथ यात्राएं और भजन-कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं।
  • राम मंदिर और कनक भवन सहित लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और भजन-कीर्तन की गूँज है। यहाँ दर्शन के लिए 24 घंटे मंदिर खुले रखने की व्यवस्था की गई है।
  • दिल्लीमुंबई और बेंगलुरु सहित दुनियाभर के इस्कॉन मंदिरों में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *