एजेंसी #CG। ओडिशा के गंजाम जिले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बीजू जनता दल के जिला उपाध्यक्ष और ठेकेदार ऋषिकेश पाढ़ी के घर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उनके आवास की अलमारी से नोटों के बंडल बरामद होने की सूचना है, जिसे देखकर अधिकारी भी चौंक गए।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने गंजाम जिले में एक साथ करीब 20 ठिकानों पर छापे मारे। बरहमपुर के बिजीपुर, लांजीपल्ली, जयप्रकाश नगर और न्यू बस स्टैंड इलाके में कई कारोबारियों के घर और प्रतिष्ठानों की तलाशी ली गई। यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर की जा रही है। अभी तक जब्त नकदी की कुल राशि और उसके स्रोत को लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।जांच में सामने आया है कि जिले में सक्रिय रेत माफियाओं ने ऑटो मालिकों, ट्रैक्टर चालकों और पान व मिठाई दुकानों के नाम पर रेत खनन के पट्टे लेकर अवैध कमाई की। छह रेत माफियाओं के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *