new delhi| प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 और 18 जनवरी-2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12:45 बजे मालदा का दौरा करेंगे और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली भारत की पहली स्लीपर ट्रेन वंदे भारत (कामाख्या) को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 1:45 बजे, प्रधानमंत्री मालदा में एक सार्वजनिक समारोह में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

18 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे, प्रधानमंत्री हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला रखने और हरी झंडी दिखाने का कार्य करेंगे।

#paschim Bangal

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *