शांति और सौहार्द्र के लिए बांग्लादेश में चुनाव जरूरी


नई दिल्ली। बांग्लादेश में हो रही हिन्दुओं की हत्या को लेकर देश-विदेश का माहौल गर्माया हुआ है। भारत सरकार द्वारा भी इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। विदेश मंत्रालय के रणधीर जायसवाल द्वारा शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस कर इस घटना के बारे टिप्पणी की गई।
उन्होंने कहा कि हिन्दू युवक दीप चंद्र दास की हत्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम ढाका में हुई घटना की निदंा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी। भारत बांग्लादेश द्वारा फैलाई जा रही झूठी कहानियों को खारिज करता है। कानून व्यवस्था बनाए रखना और शांति कायम रखना बांग्लादेश की जिम्मेदारी है। वहां के अल्पसंख्यकों के खिलाफ 2900 घटनाएं दर्ज की गई है। इन्हें मीडिया न्यूज कहकर खारिज नहीं किया जा सकता है। भारत बांग्लादेश के साथ अपने संबंध बनाए रखना चाहता है लेकिन इसके लिए वहां स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव किया जाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर अपनी नजर पूरी तरह से बनाए हुए है।

#bangladeshiHindus

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *