न्यूज डेस्क। दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी गुजरात के जामनगर में वांतारा वन्य जीव केन्द्र में पहुंचे। इस केंद्र में मेसी ने बड़ी जीवों की गतिविधियां और उनके संरक्षण उपायों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक हाथी के बच्चे के साथ फुटबाल भी खेला। इस दौरान अनंत अंबानी ने मेसी के सम्मान में एक शेर के शावक का नाम लियोनल रखा है। इस दौरान वांतारा में मेसी ने हिन्दू देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की। भारतीय परंपरा के साथ उनका स्वागत किया गया।


