take hello rajaasthan


फलोदी। राजस्थान के फलोदी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हुआ।
श्रद्धालुओं से भरा एक टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसा। इससे टैंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में 2 महिलाएं घायल भी हुई हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। सभी पीड़ित बीकानेर के कोलायत मेले से दर्शन कर घर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में पीड़ित परिवारों को 50 हजार का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

#Jodhpur #Rajasthan

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *