नई दिल्ली। दिल्ली कस्टम विभाग ने दुबई से आ रही एक फ्लाइट से स्मगलिंग किया जा रहा सोना बरामद किया है। यह सोना बड़ी ही चालकी से प्लास्टिक की बोटल के ढक्कन का रूप देकर छुपाया गया था। इसके उपर कागज की लेप लगा दी गई थी। जानकारी के अनुसार, दुबई से आ रही एआई 996 से दिल्ली आ रहा यात्री चेकिंग के दौरान ग्रीन बेल्ट से निकलने की जल्दी में था। उसकी आतुरता को देखते हुए संदिग्ध व्यक्ति की एक्सरे जांच की गई। जिसमें उसके पास से 170 ग्राम सोना बरामद किया गया। जिसे छिपाने के लिए उसने सोने को प्लास्टिक की बोटल के ढक्कन की शक्ल दे रखी थी। बोतल के अंदर 19 लाख का सोना बरामद किया गया है। सोने को कस्टम एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है।
इसी तरह एक और जांच में दिल्ली कस्टम विभाग ने बैंकाक से आ रहे एक भारतीय यात्री को 2542 ग्राम गांजा की स्मगलिंग करते पकड़ा है। व्यक्ति अपने ट्राली के नीचे गांजे को कई पैकेटों में रखे हुए था। यह यात्री बैंकाक से इंडिया आ रही फ्लाइट 6ई 1054 में सवार था। एएनआई द्वारा डाला गया इसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
