नई दिल्ली। दिल्ली में छठ पूजा पर पूर्वांचल के लोगों को स्वच्छ यमुना का उपहार देने वाली दिल्ली सरकार सवालों के घेरे में घिर गई है। यमुना की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी एवं विपक्षी पार्टिया दिल्ली की यमुना सरकार पर हमलावर हो गई हैं। आमआदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा सोशल मीडिया पर यमुना की सफाई को लेकर कई पोस्ट किए गए है। उन्होंने कहां है कि जो काम आम आदमी पार्टी 11 साल में नहीं कर पाई वह दिल्ली सरकार इतने जल्दी कैसे कर सकती है। वहीं दिल्ली की यमुना में इतनी सफाई के बाद भी पानी झाग की दिक्कतें आ रही हैं। यमुना के पानी में सल्फेट के भी तत्व पाए जा रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से यमुना के सफाई कार्यों में लगी हुई है। यमुना का पानी पीने लायक है या नहीं यह वह नहीं कह सकतीं, लेकिन सूर्य को अर्घ्य देने लायक उसे बनाया गया है।
यमुना के पीने के लायक होने और गंगा का पानी घाट पर डाले जाने को लेकर सीएम रेखा ने कहा कि हमने वादा किया था यमुना साफ करने का। भगीरथ ले आई हूं मैं भगीरथ हो गई हूं दिल्ली की जनता के लिए ये करना पड़ेगा तो यही सहीं। भगीरथ बन जाते हैं जो आमआदमी पार्टी वाले कह रहे हैं वहीं बन जाते हैं। मुझे मालूम है कि दिल्ली और देश के करोड़ों लोगों की यमुना जी से भावना जुड़ी हुई है। आम आदमी पार्टी अपनी विफलता को छुपाने के लिए यह कह रहे हैं कि गंगा जी आ गई हैं या यमुना जी बदल गईं हैं। हमने यह कभी नहीं कहा कि गंगा अभी पीने लायक है अभी पूजा कर सकते हैं। अर्घ्य दे सकते हैं। समय लगेगा और पीने के लायक भी होगी। समय लगेगा घर में ले जाने लायक भी होगी।

take up
uk live
#ChhathPuja #SuryaDev #ChhathiMaiya #chhath
