The week take

जगदलपुर|

दीपावली पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए जगदलपुर नगर पालिक निगम ने इस वर्ष एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निगम ने सड़क के बीच रास्तों पर बैठकर सामान बेचने वाले छोटे चिल्हर विक्रेताओं के लिए एक विशेष स्थान निर्धारित किया है। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा सभी साधारण चिल्हर विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि वे प्रायः सड़क के बीच रास्तों में बैठकर लाई, बताशा, दीया, फल-फूल एवं पर्व से संबंधित सामग्री का विक्रय करते हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होती है और जाम की स्थिति निर्मित होती है।
इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष दीपावली पर्व पर लाई, बताशा, दीया, फल-फूल एवं पर्व से संबंधित सामग्री की बिक्री के लिए हाता ग्राउंड का चयन किया गया है।
            निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने समस्त चिल्हर विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस वर्ष दीपावली पर्व से संबंधित सामग्री का विक्रय केवल निर्धारित स्थान हाता ग्राउंड में ही करें, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व का उत्साह यातायात जाम के कारण फीका न पड़े। यह कदम शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था, सुगम आवाजाही और सुंदरता दोनों के लिए एक सकारात्मक पहल है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *