न्यूज डेस्क। करवा चैथ की पूजा में आपने सभी सामानों के साथ करवें की छेद पर लगाए जाने वाले कांस के फूल या कांस के सींक भी देखे होंगे। आपने इन सींकों से करवाचैथ की पूजा भी की होगी। करवाचैथ के दिन बाजारों में काफी मात्रा में ये कांस के सींक बिकते नजर आते हैं। क्रूा आप जानती है कि पूजा में यह क्यों लगाए जाते हैं। कांस की सींक का महत्व मां करवा की शक्ति का प्रतीक होना और देवताओं तक जल शीघ्र पहुंचाने से है।
करवा पर कांस के सींक लगाने से पति को लंबी आयु और मलिलाओं को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस सींक का प्रयोग करवा के ऊपर जल भर कर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय होता है। यह शुद्धता, निष्ठा और प्रेम की स्थिरता को भी दर्शाता है.
कांस को मां करवा की शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिन्होंने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से युद्ध किया था।
