न्यूज डेस्क। मतस्य पालन, पशु एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा देश भर के गाय, भैंसों और बकरियों की जनगणना कराई गई है। इस 20वीं जनगणना के आधार पर मंत्रालय ने पशुधन प्रजातियों की संख्या बतलाई है।
इसी गणना के आधार पर ही विभिन्न राज्यों को रियायती दरों पर पशु चारा उपलब्ध कराया जाता है। मतस्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय इस क्षेत्र में राज्य सरकारों का सहयोग करता है। इस गणना के आधार पर देश में 19 करोड़ 35 हजार 987 पशु धन हैं। जिनमें से 10 करोड़ 98 लाख से ज्यादा भैंसे हैं। जनगणना के अनुसार सबसे अधिक पशु धन वाला राज्य पश्चिम बंगाल है, जहां 1 करोड़, 90 लाख, 77 हजार 916 पशु धन है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान है जहां 1 करोड़ से अधिक पशु धन हैं। छत्तीसगढ़ में 99 लाख, 83हजार, 954 पशु धन हैं। छत्तीसगढ़ में 11लाख 77हजार 722भैंसें, 1 लाख 80 हजार, 229 भेड़, 20 लाख 5हजार 657 बकरियां हैं।
यह जानकारी पशु पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने दी है।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *