नई दिल्ली। अब पहले की तरह आपको चेक भुनाने के लिए कई दिनों तक बैंक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब चेक एक ही दिन में क्लियर हो जाएंगे। 4 अक्टूबर से यह नियम सभी बैंकों में लागू हो गया है। इससे बैंक पर चेक भुनाने वालों को काफी आसानी होगी। यह सुविधा दिल्ली, मुंबई और चेन्नई पर लागू होगी। बाद में इसे देशभर के अन्य शहरों में लागू किया जाएगा।

पहले चरण में नये नियम के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चेक जमा करने पर शाम 7 बजे तक बैंक को चेक की पुष्टि करनी होगी। दूसरे चरण में, 3 जनवरी 2026 से बैंकों को केवल तीन घंटे में ही चेक की पुष्टि करनी होगी।

#RBI #SanjayMalhotra #rbimpc #RBIpolicy

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *