न्यूज डेस्क। कार्तिक मास भगवान विष्णु की भक्ति का महीना माना जाता है, इसी महीने में भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागते हैं। हिन्दू धर्म के कई महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में आते हैं। अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण होने के साथ ही इस महीने में मां तुलसी की विशेष पूजा भी होती है। गंगा स्नान, दान-पुण्य, दीप दान और यज्ञ करने से पापों का नाश होता है। इस वर्ष कार्तिक माह 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 5 नवंबर तक होगा। इस माह में व्रत रखने वाले स्नान, दान पुण्य, व्रत करने वाले जातकों के जीवन में धन, सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसे श्री हरि और देवी लक्ष्मी की भक्ति का महीना माना जाता है।
कार्तिक मास में पड़ने वाले व्रत व त्योहार
10 अक्टूबर – करवाचैथ
11 अक्टूबर – रोहिणी व्रत
13 अक्टूबर – अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर – रमा एकादशी
18 अक्टूबर – धनतेरस
19 अक्टूबर -काली चैदस
20 अक्टूबर – दीपावली
22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर – भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा
25 अक्टूबर – विनायक चतुर्थी
26 अक्टूबर – लाभपंचमी
27, 28 अक्टूबर – छठ पूजा
30 अक्टूबर – गोपा अष्टमी
31 अक्टूबर – अक्षय नवमी, आंवला नवमी
1 नवंबर – देवउठनी एकादशी
2 नवंबर – तुलसी विवाह
3 नवंबर – शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
5 नवंबर – देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा
महत्व
यह महीना भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का प्रिय महीना है। इस महीने में ही देउठनी एकादशी आती है। इस माह में दान पुण्य करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। दीपावली का पर्व भी इसी महीने में आने के कारण यह महीना माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। माता लक्ष्मी की यदि आप भरपूर कृपा चाहते हैं तो इस महीने में देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करना चाहिए। जो धन देवी लक्ष्मी देती हैं उसे आपके जीवन में यथावत बनाए रखने का भाग्य केवल भगवान विष्णु की कृपा से ही आपको मिल सकता है।
नियम
इस मास में सूर्योदय से पूर्व नदी स्नान करने का विधान है, जिससे पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
कार्तिक मास में दीपक जलाने जीवन में अंधकार दूर होकर आत्मा शुद्ध होती है। सकारात्मकता का संचार होता है।
इस महीने में लहसुन, प्याज, मांसाहार और करेला जैसी वस्तुओं का सेवन वर्जित माना जाता है।
कार्तिक मास में धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं।
कार्तिक में सूर्योदय से पहले नहाना चाहिए।
आंवला और तुलसी दान का करने से कई यज्ञ करने जितना पुण्य प्राप्त होता है।
#IndianCulture#pooja #prayers #divine
