न्यूज डेस्क। जम्मू-कश्मीर हाईवे बंद होने से कश्मीर के सेब बाजारों तक नहीं पहुंच कर सड़कों पर ही सड़ रहे हैं। आलम यह है कि सैकड़ों टन सेब खुली सड़कों पर सड़ते पड़े हैं। सड़े सेब का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो र हा है।
बारिश और भस्खलन की वजह से सड़कें जाम हैं। किसानों को नुकसान हो रहा है। यहां कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला राजमार्ग पिछले तीन हफ्तांे से बंद रहा। जब यह खुला तब तक काफी देर हो चुकी थी। रास्ते के जाम में फंसी सैकड़ों टन सेब से लदी गाड़ियों का सेब पूरी तरह सड़ चुका था। सेब किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
