वड़ोदरा। भारत में पानी पूरी की दीवानगी हर वर्ग के लोगों में देखी जाती है। पानी पूरी के बाद नेग के तौर पर सूखी पापड़ी न मिली तो ग्राहक और विक्रेता के बीच बवाल तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इस बार तो मामला अलग ही है।
दरअसल वड़ोदरा में सूरसागर झील के पास एक महिला पानी पूरी खाने के लिए गई थी। जहां पानी पूरी वाले ने 20 रूपए की 6 पूरी के जगह महिला को सिर्फ 4 पानी पूरियां दीं। इसी बात पर लड़ाई करते हुए महिला सड़क पर धरना देने बैठ गईं। इसके चलते घंटों तक रास्ते में आवाजाही प्रभावित हो गई।
पुलिस को बुलाया गया। महिला ने पुलिस से पानीपूरी वाले की शिकायत की और कहा कि या तो उसे दो पानी पूरी दिलाओ या फिर पानी पूरी वाले का ठेला यहां से हटवाओ। पानी पूरी वाला भी अड़ियल निकला जो दो पानी देने के लिए तैयार न था। सड़क पर राहगीरों की परेशानी को देखते हुए पुलिस को अंत में पानी पूरी के ठेले वाले को ही एक दिन के अंदर ठेला हटाने को कहना पड़ा। तब जाकर कहीं महिला को सड़क से हटाया जा सका और यातायात व्यवस्था बहाल की गई।
#panipuri #panipurilovers #vadodara #baroda #vadodaranews #barodanews
