नई दिल्ली (डेस्क न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सरकार का हिस्सा नहीं है, वे हमें बाहर से समर्थन दे रहे हैं। सीएम उमर ने महाराष्ट्र में चुनाव और जम्मू क्षेत्र में नागरिकों पर कथित अत्याचार के बारे में भी बात की। उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा, “ कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा प्रस्ताव पर कांग्रेस के रूख, कैदियों, किश्तवाड़ में स्थानीय लोगों पर सेना के अत्याचार पर बात की गई।” कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को पूर्ण बहुमत मिला और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनी, लेकिन कांग्रेस इस सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा, “विधानसभा में पारित विशेष दर्जे का प्रस्ताव खारिज नहीं हुआ, अभी भी दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया आसान हो गई है, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद राजनीतिक कैदियों की रिहाई होगी। आरक्षण नीति पर समग्र रूप से विचार करने के लिए सीएससी का गठन किया गया।”

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *