एजेंसी (नई दिल्ली)। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर में जारी हिंसा पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे गए पत्र की आलोचना की।उन्होंने कहा, “काँगेस राज्य में चल रहे तनाव और अशांति के बीच इस मुद्दे को ‘सनसनीखेज’ बनाने की कोशिश कर रही है।”

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “राजनीतिक लाभ उठाने और अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस झूठी, गलत और राजनीति से प्रेरित कहानी गढ़ रही है।पूर्वोतर राज्य ने उसके शासन में इतिहास का सबसे खूनी दौर भी देखा है।” मणिपुर में बिगड़े हालात ने भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है। दोनों राजनीतिक दल मणिपुर में जारी हिंसा के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मणिपुर में जारी हिंसा पर चिंता जताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था।अपने पत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर पिछले 18 महीनों में मणिपुर में शांति बहाल करने में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाया था और राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की थी। खरगे के इस पत्र की बीजेपी ने जमकर आलोचना की।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *