नई दिल्ली( डेस्क न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में गोमांस की बरामदगी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सरकारी प्रशासन और अधिकारियों की जमकर आलोचना की। गाजियाबाद लोनी के विधायक गुर्जर ने दादरी में करीब 4 करोड़ रुपए का मांस पकड़े जाने पर आरोप लगाया कि कुछ बड़े अफसर पैसा लेकर गोहत्या की मंजूरी दे रहे हैं।

नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “गाय पूरे विश्व की माता है। कोई किसी की मां को छेड़ दे तो कत्लेआम हो जाता है। आज पूरे सनातन पर हमला हो रहा है। दादरी गोपालकों का क्षेत्र हैं, यहां हम यह उम्मीद नहीं कर सकते थे। गोहत्या पर तैमूर को यहां मरना पड़ा। जो मुगलों के टाइम पर नहीं हुआ वह हमारी सरकार में हो रहा है। हम जितने विधायक, मंत्री, सांसद यूपी में रह रहे हैं उन सबके लिए काला दिन है, हमें डूब मरना चाहिए।”

विधायक ने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षा के लिए कान्हा गोशाला बनवाकर गोमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर में पुलिस की नाक के नीचे गौतस्करो के सिंडिकेट के द्वारा 300 टन यानी 8 हजार से ज्यादा गोमाताओं का कत्ल कर एकत्र कर लिया जाता है और प्रशासन को भनक तक नहीं लगती। यह कलंक है हम सभी के ऊपर। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिंडिकेट बड़े अधिकारियों के संरक्षण में कई राज्यों में फैला है। इस सिंडिकेट के खुलासे के लिए उच्चस्तरीय समिति या पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराया जाना आवश्यक है, जिससे गोमांस का पैसा खाने वाले अधिकारियों पर रासुका लगाई जा सके और इनको सजा दिलाई जा सके।”

उन्होंने कहा, “इसकी जांच सीबीआई से हो। हम मुख्यमंत्री से भी कहेंगे। और सब चीज चल सकती है, हम क्यों सत्ता में आए थे। काहे के हिंदू हैं हम, मर जाना चाहिए, या जालीदार टोपी पहन लें, मांस खाएं, कटवाएं। शर्म नहीं आ रही है इन अधिकारियों को बैठकर लखनऊ में। पूरी सरकार को बर्बाद कर दिया है।”

हम काहे के हिंदू, मर जाएं या जालीदार टोपी पहन लें; क्यों भड़के UP के BJP विधायक

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *