अजमेर। बाढ़-बारिश ने देशभर के कई राज्यों में हाहाकार मचा दिया है। राजस्थान के अजमेर में बोराज गांव में स्थित बोराज तालाब के टूट जाने से तालाब का पानी गांव के करीब कई घरों में घुस गया। रात भर पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही। लोग असमंजस में पड़े रहे कि अपनी जान बचाएं या कीमती सामान। सैकड़ों लोगों को प्रभावित स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की मदद के चलते किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। लोगों के फ्रीज, टीवी, लैपटाॅप, फर्नीचर खराब हो गए। 4 घरों की दीवारें गिर गई। कई लोगों की गाड़ियां भी बहकर दूर चली गईं। लोगों का करोड़ों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
#BreakingNews #RajasthanNews #AjmerNews #DamBreach #FloodInAjmer #BorajVillage
