news desk| त्योहारों पर घर जाने वालों को अब बिहार सरकार बस की सुविधा देने वाली है। बिहार सरकार 20 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, और पश्चिम बंगाल के लिए बसें चलाई जाएंगी।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसमें निगम इस बसों की सेवा के लिए निगम की वेबसाइट पर 1 सितंबर 2025 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। ई टिकटिंग मशीन के जरिए टिकट दिया जाएगा।
सस्ती दरों पर टिकट भी उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सभी बसों पर बीएसआरटीसी का लोगों और स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा की बसों में दो बस चालकों का होनी जरूरी होगा।
इन बसों में शराब लाना, रखाना व इसका सेवन करना दंडनीय अपराध होगा।
