कटरा। जम्मू कश्मीर के कटरा में वैष्णों देवी जा रहे यात्रियों की भूस्खलन की वजह से हादसे में मौत हो गई। वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन से 30 यात्रियों की जान चली गई है। यह हादसा अर्धकुवारी के पास हुआ है। इस हादसे में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से नीचे गिरे जिससे लोग घायल हो गए ।
लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। वैष्णों देवी की यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है।
