भिलाई. अवैध शराब बेचने वालों पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। गंजपारा पुलगांव पुल के नीचे शिव मंदिर दुर्ग के पास 01 आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला शराब के साथ नकदी बरामद किया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

दुर्ग Durg police पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गंजपारा पुलगांव पुल के नीचे शिव मंदिर दुर्ग के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम अमन उर्फ यमन गोंड़ निवासी एचपी गैस एजेन्सी के सामने गंजपारा दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब कुल मात्रा 05.760 बल्क लीटर की जब्ती बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *