रायपुर। रायपुर के हिस्ट्रीसीटर सूदखोद तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क की जाएगी। कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने से संबंधित याचिका को मंजूरी दे दी है।
तोमर भाईयों की जुड़ी 4 प्रापर्टी को कुर्क करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया था। ज्ञात हो कि दोनों भाई पिछले दो महीने से फरार हैं। कोर्ट ने दोनों को पेश होने के लिए अंतिम तारीख दे रखी है। अंतिम तारीख सोमवार की दी गई है। उपस्थित नहीं होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
दोनों आरोपियों की पत्नियों को भी सूदखोरी मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों भाइयों पर आरोप हैं कि वह महंगे ब्याज दरों पर राशि उधार देकर जबरन वसूली करते थे। इसके साथ दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके घर से कई अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
