अंबिकापुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के अंबिकापुर स्थित कोठीघर निवास में चोरी हो गई। यह चोरी 2 से 3 अगस्त के बीच हुई बताई जा रही है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, चोरों ने 15 किलो के पीतल की हाथी की चोरी की है जिसकी कीमत करीब 40 हजार रूपए बताई जा रही है। घटना के वक्त घर में कोई सदस्य नहीं था। टीएस सिंहदेव अभी लंदन प्रवास पर हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

#Ambikapur #CGNews #TSSingh

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *